महामारी से नहीं लड़ सकती पिंजरे में बंद सरकार : प्रीतम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस ने प्रदेश में कोरोना महामारी के मौके पर भाजपा सरकार को आक्रामक तरीके से घेरने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि पिंजरे में कैद सरकार कोरोना महामारी से नहीं लड़ सकती। टिहरी जिले में कांग्रेस नेता हिमांशु बिजल्वाण पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्यवाही होने पर उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन को नतीजे भुगतने की चेतावनी दी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की विफलता के चलते प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फैलाव में तेजी आ गई है। क्वारंटाइन केंद्रों की हालत बदतर है। इन केंद्रों पर रह रहे लोगों के लिए पेयजल, शौचालय, सोने-बिछाने के लिए चद्दरें नहीं हैं। बदइंतजामी की वजह से प्रवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि बदइंतजामी दूर करने के बजाय सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। टिहरी जिले के एक क्वारंटाइन केंद्र में कांग्रेस नेता हिमांशु बिजल्वाण को घुसने नहीं दिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा विधायक खुलेआम क्वारंटाइन केंद्रों में घूम रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हुआ तो प्रदेश संगठन के सब्र का बांध टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ है। इसके जरिये सरकार ने चार धामों पर गिद्ध दृष्टि जमा ली है। पार्टी की सरकार बनने पर बोर्ड पर पुनर्विचार किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर स्पीक अप इंडिया कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके तहत फेसबुक लाइव पर पार्टी कार्यकर्ता और आम लोगों के जरिये केंद्र व राज्य सरकार से प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्टी ने लॉकडाउन से बेहाल गरीबों को तत्काल 7500 रुपये और तीन माह तक 10-10 हजार रुपये देने की मांग की है। पार्टी ने केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज पर भी सवाल दागे हैं।

यह भी पढ़ें -   कोसी कैफे होमस्टे केस में बड़ा एक्शन, मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440