भारत सरकार ने 151 योजनाओं के लिये दिये 553 करोड़ : भगत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के नगर विकास तथा आवास मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभा कक्ष में नगर विकास तथा आवास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में आवास विभाग में कृषि भूमि से अकृषि भूमि परिर्वतन दर की अधिकता को देखते हुए इसे कम करने का निर्णय लिया गया है। पहले यह दर लगभग 200 प्रतिशत थी जिसे अब तीन स्लैब 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत के अन्तर्गत किया जायेगा।
बैठक में स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। यह निर्देश दिया गया कि शीध्र ही गतिमान कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाय। अमृत योजना की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति में संतोष व्यक्त किया गया। 151 योजना के लिए, भारत सरकार से 553 करोड प्राप्त हुआ है। इसकेे सापेक्ष 81 योजना का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। इस मद में 89 करोड की मॉग की गई थी जिसके सापेक्ष 112 करोड प्राप्त हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 91 नगर पंचायत में से कुल 88 नगर निकाय में कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अक्टूबर 2026, बुधवार | दशमी तिथि के बाद लगेगी एकादशी, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल; किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

बैठक में सचिव, शैलेश बगोली, अपर सचिव बिनोद सुमन, अपर सचिव सुरेन्द्र नरायाण पाण्डेय, वीसी एमडीडीए बृजेश सन्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440