सेब उत्पादकों को सरकार दे मुआवजा : धीरेंद्र प्रताप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पिछले कुछ दिनों से उत्तरकाशी के विभिन्न विकास खंडों मोरी,पुरोला और बड़कोट आदि में भारी वर्षा,ओलावृष्टि और तूफान आने के कारण सेब उत्पादकों को पहुंचे नुकसान को देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने सरकार से किसानों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग की है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि ओलावृष्टि इतनी भयंकर हुई है कि किसानों के द्वारा लगाए गए तमाम नेट तक उखड़ गए और किसान अवाक होकर देखते रह गए। उन्होंने कहा यही नहीं बड़कोट में भी सेब उत्पादकों की फसलो को भारी नुकसान पहुंचा है और किसान आसमान को देख कर रो रहे हैं। धीरेंद्र प्रताप ने चमोली जनपद में गैरसैण में भी फसलों के भारी नुकसान की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए तमाम ओलावृष्टि से पीड़ित क्षेत्रों की सरकार द्वारा क्षति का अनुमान लगाए जाने और उसके आधार पर किसानों को मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   संघर्ष से शिखर तक… नैनीताल की बेटी लतिका भंडारी को मिलेगा उत्तराखंड का सर्वोच्च महिला सम्मान 'तीलू रौतेली पुरस्कार'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440