अल्मोड़ा बस हादसे में माता-पिता को खोने वाली शिवानी के लिए सरकार का ऐतिहासिक कदम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मर्चुला क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली 13 वर्षीय शिवानी के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दर्दनाक दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए घोषणा की है कि शिवानी की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी अब उत्तराखंड सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “मर्चुला में हुए हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस दुखद घटना में जो परिवार अपने प्रियजनों से बिछड़ गए, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। विशेष रूप से शिवानी के लिए, जिसने अपने माता-पिता को इस हादसे में खो दिया, राज्य सरकार उसका पूरा सहयोग करेगी और उसका भविष्य संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

यह भी पढ़ें -   स्मार्ट मीटर विरोधः अब पुलिस पहरे में घर-घर पहुंचेगी मीटर लगाने वाली टीम, यूपीसीएल ने SSP को लिखा पत्र

उन्होंने आगे कहा कि सरकार शिवानी को सुरक्षित और उज्जवल भविष्य देने के लिए संकल्पित है और उसकी शिक्षा तथा अन्य आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। “शिवानी को अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने का मौका मिलेगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि वह आत्मनिर्भर बने और इस कठिनाई से उबर सके,” मुख्यमंत्री ने भावुक होकर कहा।

यह भी पढ़ें -   कुमाऊं में क्रिसमस की गूंज, ख्रीष्ट महोत्सव में उमड़ा मसीही समाज

धामी ने राज्य सरकार की ओर से यह भी आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने जीवन को पुनः स्थिर कर सकें।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440