सरकार की मनसा अंतिम छोर पर बसे लागों तक विकास योजनाओं को है पहुॅचाना : चंदन राम दास

खबर शेयर करें

समाज कल्याण मत्री प्रेसवार्ता में बोले -पेंशन योजनाओं पर काम किया जायेगा, ताकि कोई व्यक्ति सरकार की योजनाओं से न रहे वंचित

समाचार सच, हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिया गया है 100 दिन का रोडमैप। समाज कल्याण की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंच पाये इसके लिए सक्रियता से कार्य किया जायेगा। तांकि कोई व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहें। उक्त बात शुक्रवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनका नैनीताल जिले का पहला दौरा था। इस मौके पर उनका कहना था कि सरकार की मनसा अंतिम छोर पर बसे लोगो तक विकास योजनाओं को पहुॅचाना है। इसके लिये सभी विभागों की मेरे द्वारा समीक्षा की गई है व सम्बन्धित अधिकारियों को 100 दिन का रोड मैप तैयार करने निर्देश दिये गये है।

परिवहन डिपो की आमदनी बढ़ाने पर किया जाएगा काम: चंदन रामदास
कैबिनेट मंत्री श्री दास ने कहा कि प्रदेश की परिवहन व्यवस्था सदृढ़ की जायेगी इसके लिए परिवहन डिपो की आमदनी बढ़ाने पर काम किया जाएगा। उनका कहना था कि परिवहन को घाटे से उबारने के लिए अधिकारियांे को परिवहन से अपनी आमदनी बढाने हेतु छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को उभारने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 105 करोड़ रूपये दिये गये है जिससे विभाग में खस्ता हाल वाहनों को मरम्मत एवं अन्य कार्याे में खर्च किये जायेगे साथ ही आय बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग में सीएनजी एवं इलैक्टानिक बसो को बढाया जायेगा। उन्होने कहा कि परिवहन विभाग की स्थिति तभी सुधरेगी जब विभाग अपनी आमदनी बढ़ायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार पलायन को रोकने के लिए छोटे-छोटे कुटीर उद्योग की स्थापना कर रही है। तांकि पलायन को रोका जा सके व स्थानीय लोगो को स्वरोजगार मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को और सुव्यस्थित किया जायेगा तांकि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों को परिवहन की अच्छी व्यवस्था मिल सके।

शीघ्र मिलेगा पहिवहन विभाग कर्मियों का रोका हुआ वेतन : परिहवन मंत्री
परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि शीघ्र ही परिवहन विभाग के कर्मचारियों को उनका रोका हुआ वेतन देने के लिए आवश्यक कदम उठाया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   खड़गे मंच ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सचिवालय कूच से गरमाई देहरादून की सियासत

पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहें –
दिनेश आर्या, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, सुरेश तिवारी, अजय राजौर, रविन्द्र बाली, गिरीश परिहार।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440