दो दिवसीय वसंतोत्सव का राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ आज हो गया। भव्य पुष्प प्रदर्शनी के दीदार के लिए आमजन के लिए नि:शुल्क प्रवेश है। आज शनिवार को राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दो दिवसीय आयोजन में पुष्प उत्पादकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। जबकि, रविवार को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह आयोजित होगा। आयोजन में सभी से कोविड गाइडलाइन का अनुपालन की अपील की गई है। राजभवन में वसंतोत्सव के तहत पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया। रिबन काटने के बाद उन्होंने फूलों से बना केक काटा और आसमान में गुब्बारे छोड़कर आयोजन के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने डाक विभाग द्वारा तैयार एपिस सिराना मधुमक्खी टिकट का भी अनावरण किया। पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने फूलों के बारे में जानकारी भी ली। आम जन के लिए प्रदर्शनी शाम छह बजे तक खुली रहेगी। 14 मार्च को शाम चार बजे पुरस्कार वितरण व समापन समारोह होगा। राज्यपाल ने सभी आगंतुकों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर काबीना मंत्री सुबोध उनियाल, निदेशक उद्यान डॉ. एचएस बावेजा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440