‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’’ पर राज्यपाल ने दी पत्रकारों को बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहा है, वहीं बदलते दौर के साथ इस क्षेत्र में नई चुनौतियां भी उनके समक्ष आई हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस देश में स्वतंत्र तथा उत्तरदायित्वपूर्ण प्रेस का प्रतीक है। सरकार व जनता के मध्य संवाद कायम करने में भी प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रेस राष्ट्र के लिए सजग प्रहरी का कार्य करता है तथा नीति-निर्माताओं का सही मार्गदर्शन करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर हथियारबंद धावा, लाखों की रकम और सोने के जेवर लूटे, पुलिस ने चार टीमें लगाईं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440