पत्रकारिता दिवस की भव्य तैयारी! प्रेस क्लब हल्द्वानी में 30 मई को होगा आयोजन, स्वास्थ्य शिविर और महिला सम्मान समारोह भी शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 30 मई को प्रेस क्लब प्रांगण में आयोजित होने वाले पत्रकारिता दिवस समारोह की रूपरेखा तय की गई।

कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए इस दिन निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की जाएंगी।

यह भी पढ़ें -   चमोली में जंगल की आग बनी काल, गोशाला बचाने गई महिला की दर्दनाक मौत

इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 7 महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा गया है। आयोजन की जिम्मेदारियाँ सभी सदस्यों को सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान आदतें अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है

बैठक का संचालन महामंत्री रवि दुर्गापाल ने किया। बैठक में प्रेस क्लब संरक्षक तारा चंद्र गुर्रानी, सुनील तलवाड़, मनोज तलवाड़, अनुपम गुप्ता, सुशील शर्मा, एम. हसनैन, प्रवीण चोपड़ा, कमल जोशी, गिरीश गोस्वामी, अनुराग वर्मा, दीपक भंडारी, सलीम खान, संतोष भट्ट, जया जोशी, तारा टकवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440