Groom’s bier wakes up before bride’s doli in Uttarakhand, Haldwani’s Matrix Hospital doctor dies of heart attack
समाचार सच, हल्द्वानी/रानीखेत। नई नवेली दुल्हन पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट गया, जब उसकी डोली उठने से पहले ही उसके दूल्हे की अर्थी उठ गई और वो विधवा हो गई। उक्त घटना उत्तराखण्ड के रानीखेत की है। यहां रानीखेत के श्रीधरगंज में विवाह की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब फेरों के दौरान दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बारात नैनीताल जनपद के हल्द्वानी से आयी थी। मृतक दंत चिकित्सक थे और हल्द्वानी के मैट्रिक्स अस्पताल में कार्यरत थे। चिकित्सक की मौत की खबर से वर और वधू पक्ष समेत बारातियों मे कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ तथा वर्तमान में नंदपुर कठघरिया हल्द्वानी निवासी 30 वर्षीय समीर उपाध्याय पुत्र नवीन उपाध्याय यहां हल्द्वानी मैट्रिक्स अस्पताल में दंत चिकित्सक हैं। शुक्रवार को उनकी बारात रानीखेत के श्रीधरगंज गई थी। शादी का कार्यक्रम आम विवाह समारोह की तरह धूमधाम और खुशी से चल रहा था। बारात का स्वागत, आवभगत, नाच-गाना, आतिशबाजी और हर रस्म खुशी और जश्न के माहौल में चल रहा था। लेकिन फेरे लेने के दौरान अचानक डॉ0 समीर के सीने में जोर का दर्द उठने लगा। और वह बेहोश हो गये। जिससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें रानीखेत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मौत से वर और वधू पक्ष समेत बारातियों में कोहराम मच गया। देर रात डॉक्टर का शव हल्द्वानी लाया गया।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440