समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अमरूद सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी सुपरफूड से कम नहीं है। खास बात यह है कि इसके फल से ज्यादा अमरूद के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं। आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है।
आजकल बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से पेट, इम्युनिटी और स्किन से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में अमरूद के पत्ते एक नेचुरल और सस्ता उपाय साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं अमरूद के पत्तों से दूर होने वाली 5 बीमारियां और इनके सही इस्तेमाल का तरीका।
अमरूद के पत्तों के फायदे
पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद
अमरूद के पत्ते दस्त, गैस और अपच जैसी समस्याओं में बेहद असरदार माने जाते हैं। इनमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें – 5-6 अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर छान लें और गुनगुना काढ़ा पिएं।
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
अमरूद के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। ये शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता।
कैसे इस्तेमाल करें- सुबह खाली पेट अमरूद के पत्तों की चाय पीना फायदेमंद माना जाता है।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अमरूद के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। ये कार्बाेहाइड्रेट को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें –रोजाना 1 कप अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन करें।
मुंह के छाले और दांतों की समस्याएं दूर करें
अमरूद के पत्तों में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह के छालों, मसूड़ों की सूजन और दांत दर्द में राहत देते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें – ताजे अमरूद के पत्ते चबाएं या इनके काढ़े से कुल्ला करें।
इम्युनिटी मजबूत बनाने में कारगर
अमरूद के पत्ते विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इससे सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है।
कैसे इस्तेमाल करें – हफ्ते में 3-4 बार अमरूद के पत्तों की चाय पीना फायदेमंद रहता है। (साभारः नीरज व्यास):


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



