गुरुदेव फाउंडेशन ने मनाया ऑनलाइन शिक्षक दिवस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गुरुदेव फाउंडेशन ने ऑनलाइन शिक्षक दिवस मनाया तथा इस कोरोना काल में अपने शिक्षको को याद किया और कहा कि शिक्षको के बिना जीवन अधूरा है। संचालिका हर्षिता शर्मा, नितिशा शर्मा ने एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमे कला, संगीत, कविता तथा भाषण प्रतियोगिता में कई शहरो के लोगो ने भाग लिया। जिसमें दुबई की हिया रौतेला, मनस्वी जोहर को आल राउंडर अवार्ड से नवाजा। वहीं कला में अनन्या अग्रवाल प्रथम, मान्या द्वितीया स्थान पाया। कविता में स्मिता वर्मा प्रथम और आर्या गुप्ता द्वितीय पुरस्कार, संगीत में कोमल गर्ग, निहारिका और सिद्धिवर्ध ने अपना स्थान बनाया। भाषण में खुशबू प्रथम पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध संगीतकार भास्कर जोशी, अध्यक्ष विवेक शर्मा ,वाईस चेयरमैन एकता बल्यूटिया रहे। प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले नितिशा शर्मा, रिचा गोयल, विजय लक्ष्मी चौहान, निष्ठा गुप्ता, ग्रेसी सक्सेना , प्रियांशी गोयल प्रमुख थे। उन्होंने बताया कि ग्रेसी और प्रियांशी लगातार 3 बार विजेता रही है जिनके अनुभव से सबको एक दिशा दिखाई। फाउंडेशन की संचालिका हर्षिता ने बताया की इस कोरोना काल में ऑनलाइन प्रतियोगिता के द्वारा सभी बच्चों तथा बुजुर्गाे ने भी अपने शिक्षको को याद किया। ऑनलाइन उनके सम्मान में विडीओ तथा फोटो बना के गुरुदेव फाउंडेशन के सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से शिक्षको पहुंचाई गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   संघर्ष से शिखर तक… नैनीताल की बेटी लतिका भंडारी को मिलेगा उत्तराखंड का सर्वोच्च महिला सम्मान 'तीलू रौतेली पुरस्कार'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440