गुरूदेव फाउंडेशन ने गणेश महोत्सव प्रतियोगिता का किया आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के चलते गुरुदेव फ़ाउंडेशन ने गणेश महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें कई प्रतिभागियों ने ऑनलाइन ही प्रतियोगिता में भाग लिया। फाउंडेशन की संचालिका हर्षिता शर्मा ने बताया कि हमारे भारतवर्ष में गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन कोरोना काल में गणेश जी की स्थापना तथा विसर्जन को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जैसे कि अब नदियों में विसर्जन करना बंद हो गया है इसीलिए ‘‘गुरुदेव फ़ाउंडेशन’’ ने ईकोफ़्रेन्डली गणेश जी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य भास्कर जोशी, आचार्य विवेक शर्मा ,शिवानी गुप्ता, रिचा गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाई सभी प्रतिभागियों ने एक से एक सुंदर प्रदर्शन देकर अपनी भावनाओं को कलाकारी में उतार दिया। प्रतियोगिता 2 वर्गों में आयोजित की गई जिसमें महिला वर्ग में ज्योती अग्रवाल ने प्रथम स्थान, अक्षि अग्रवाल द्वितीय, प्रियांशी गोयल तृतीय स्थान पर रहे वहीं कनिष्ठ वर्ग में सोयश गुप्ता ने प्रथम स्थान, पूना शहर की मनस्वी द्वितीय और तृतीय स्थान ग्रेसी सक्सेना को दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने मिट्टी के, आटे के और हल्दी कुमकुम के गणेश जी की सुंदर-सुंदर प्रतिमाएँ बनाकर प्रतियोगिता में चार चाँद लगा दिए।
प्रतियोगिता की आयोजक मोनिका शर्मा, हर्षिता शर्मा, निष्ठा गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया, वहीं प्रतियोगिता में कोमल गर्ग, जानवी गुप्ता, निहारिका, शिखा गुप्ता, प्रज्ञा को प्रोत्साहित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440