हल्द्वानीः पागल कुत्ते का दो मासूमों पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, जानवरों से सतर्क रहने की अपील

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक पागल कुत्ते ने खेलते हुए दो मासूम बच्चों पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। घायल बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया जा रहा है।

घटना में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास 11 वर्षीय बिलाल पुत्र मोहम्मद अयूब और 6 वर्षीय सोनम पुत्री राकेश खेल रहे थे। तभी अचानक क्षेत्र के एक पागल कुत्ते ने दोनों पर हमला कर दिया। इस हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। बिलाल का एक तरफ का जबड़ा बुरी तरह चबाया गया, जबकि सोनम के गाल का हिस्सा फाड़ डाला गया। बच्चों की दर्दनाक चीखें सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए बच्चों को कुत्ते से बचाया और बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें -   मदर डेयरी के गाय के दूध की गुणवत्ता पर सवाल! जांच में फैट निकला महज 2.9 प्रतिशत, नमूना अधोमानक घोषित

इलाज के लिए क्षेत्रीय जनता ने चंदा इकट्ठा कर बच्चों का इलाज शुरू करवाया। अस्पताल में मौजूद जुबैर ने बताया कि चिकित्सकों ने दोनों बच्चों के लिए 6-6 हजार रुपये के महंगे इंजेक्शन लिखे हैं।
फिलहाल दोनों मासूमों की हालत चिंताजनक है और उन्हें उच्च उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजने की तैयारी की जा रही है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा और बीमार जानवरों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें -   मुकेश बोरा का नेतृत्व, नैनीताल दुग्ध संघ की उपलब्धि और प्रदेश में पहला स्थान

समाचार सच न्यूज पोर्टल ऐसे जानवरों से सावधान रहने की अपील करता है-
-छोटे बच्चों को अकेले बाहर न भेजें।
-आवारा या अस्वस्थ जानवरों से दूरी बनाए रखें।
-किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लें और रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं।
-आसपास के क्षेत्र में पागल जानवर दिखने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440