हल्द्वानी बेस चिकित्सालय में खुला नया दिव्यांग पूनर्वास केंद्र, अब रोज बनेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सोबन सिंह बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में नया दिव्यांग पूनर्वास केंद्र खुला है। अब रोज यहां दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जा सकेंगे।

आपकों बता दें पहले यह केंद्र पीएमएस की बिल्डिंग में हुआ करता था। पहले केंद्र में सिर्फ माह में दो ही दिन प्रमाण पत्र बनाए जाते थे। दिव्यांगजनों की परेशानियों को देखते हुए नया केंद्र पीएमएस की बिल्डिंग के पीछे वाली बिल्डिंग में खोला गया हैै। केंद्र संचालक श्याम धनिक ने बताया कि केंद्र में यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जा रहे है। जिस किसी के भी कार्ड नहीं बने है, वे जल्द से जल्द कार्ड बनवा ले। बताया कि कार्ड बनने से पेंशन योजना, रेलवे में कंसेशन, उच्च शिक्षा में आरक्षण, परिवहन बस में निशुल्क यात्रा आदि के लाभ मिलेंगे। कार्ड बनवाने हेतु आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो (चेहरे के साथ दिव्यांग अंग दर्शाते हुए), हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान प्रपत्र होने चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तिरंगे में लिपटा घर लौटा उत्तराखंड का लाल, अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे ITBP जवान की ट्रेन हादसे में मौत
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440