हल्द्वानी व्यापारी नेत्री के घर में लगी आग, कीमती सामान जल राख

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र के महावीर गंज में मंगलवार की सुबह व्यापारी नेत्री के घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अधिकांश सामान जलकर स्वाहा हो चुका था। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   निर्जला एकादशी 2026: पानी पीने के नियम, पारण का सही समय और दान की परंपराओं की जानकारी पहले से जान लेना आवश्यक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह महावीर गंज में रहने वाली प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की नगर महिला उपाध्यक्ष दीपा जायसवाल घर में अचानक आग लग गई। जब तक परिवारजन कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए गए। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंच तक आग ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। गली संकरी होने के चलते फायर कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घरेलू सामान के अलावा फर्नीचर, कपड़े आदि जलकर खाक हो गए। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट का होना माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   निर्जला एकादशी 2026: पानी पीने के नियम, पारण का सही समय और दान की परंपराओं की जानकारी पहले से जान लेना आवश्यक
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440