हल्द्वानीः कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी का भाजपा पर तीखा हमला, बोले-मैं राज्य आंदोलनकारी हूं, और मुझे भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने भाजपा और उसके प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘मैं राज्य आंदोलनकारी हूं, और मुझे भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भाजपा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘आपकी तरह मैं सर्टिफिकेट संदूक में बंद करके नहीं रखता, जिसे जरूरत पड़ने पर निकालूं और फिर छुपा दूं।’ उन्होंने भाजपा पर दोहरे चरित्र और झूठे मुद्दों के सहारे जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

यहां आज शुक्रवार को कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने रूपनगर रौतेला कॉलोनी मुखानी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर इसे आधिकारिक रूप से शुरू किया। ललित जोशी ने कहा कि जैसे हम घर की शुद्धि और मंगल के लिए सुंदरकांड कराते हैं, वैसे ही शहर के विकास के लिए सही नेतृत्व को वोट देना जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्र 12वीं सीबीएसई परीक्षा में चमके, टॉपर्स में अरिना रघुवंश सबसे आगे

जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं
ललित जोशी ने अपने अभियान के तहत हीरा बल्लभ पार्क, पटेल चौक, और इंटर कॉलेज काठगोदाम में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। शाम को लालडाठ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय से पनचक्की चौराहे तक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने स्थानीय महिलाओं और युवाओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की।

महिलाओं से की विशेष अपील
ललित जोशी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही शहर का समग्र विकास संभव है। उन्होंने स्थानीय महिलाओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

कांग्रेस का विकास कार्य और समर्थन
वार्ड नंबर 37 में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के नाम पर समाज को नहीं बांटती। आज भी हल्द्वानी की हर गली में कांग्रेस के विकास कार्य नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के पहाड़ों में खेती को मिलेगा नया जीवन, धामी कैबिनेट ने लागू की चकबंदी नीति 2026

इस दौरान जनसंपर्क अभियान में विधायक सुमित हृदयेश, दीपक बलुटिया, हेमंत बगड़वाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, मोहन बिष्ट, पंकज तिवारी, दीप चंद पाठक, जगमोहन बगड़वाल, दीपक शाह, लीलाधर कांडपाल, कमल सिंह धामी, करन सिंह नेगी, जीत सिंह, दिनेश बोरा, विश्वजीत बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, अशोक वर्मा, भुवन उप्रेती, नवीन पांडे, त्रिलोचन बेलवाल, कमल बेलवाल, विनोद पंत, अरुण बेलवाल, विनोद पांडे, भोला शंकर जोशी, कमल बोरा, भावना बेलवाल, नीमा बेलवाल, चंद्रकला भट्ट, हेम चंद पांडे, नवीन पांडे, वीरेंद्र पाल, मुकेश गुप्ता, घनश्याम रस्तोगी, पीयूष ज्वेलर, गिरीश बिजनौरी, जगदीश गुप्ता, देव कपूर, नदीम अंसारी, राजू कपूर, हरीश जोशी, संजय बेलवाल, दीपक बेलवाल, ज्ञान वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने शहर के समग्र विकास और भाजपा की कथित विफलताओं को उजागर करने के लिए अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440