हल्द्वानीः दवा समझकर जहरीला पदार्थ पीने से महिला की दुखद मौत, परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एक महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ को गलती से दवा समझकर पी लिया, जिसके कारण उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। महिला को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बरेली रोड खन्ना फार्म निवासी 54 वर्षीय ईश्वरी देवी लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। उनके परिवार द्वारा उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ईश्वरी देवी दवा लेने के लिए अपने कमरे में गईं, जहां अन्य दवाओं के साथ जहरीला पदार्थ भी रखा था। अनजाने में उन्होंने उसे दवा समझकर सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की सारी कोशिशें नाकाम रहीं।

पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि घटना के सटीक कारणों का पता चल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा पर आज होगी बड़ी समीक्षा, 30 जुलाई से यात्रा शुरू होगी या नहीं? शाम की बैठक में होगा फैसला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440