हल्द्वानी गौला नदी उफान पर, काठगोदाम पुल पर यातायात बंद, ये रास्ते भी बाधित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों में सभी गधेरे और नदियाँ उफान पर हैं।

इस सीजन में गौला नदी में 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो तटवर्ती इलाकों के लिए गंभीर संकट का संकेत है। भारी पानी के बहाव के चलते काठगोदाम पुल में यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   चौथा बड़ा मंगल: इन 5 में से शाम को करें कोई एक उपाय, बजरंगबली की कृपा दूर होंगे सभी दुख-दर्द

इसके अलावा, शेरनाला नाले में अत्यधिक पानी के बहाव के कारण हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग भी बंद हो गया है। रानीबाग एचएमटी लमजाला को जाने वाले रास्ते पर एक बड़े पेड़ के गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

यह भी पढ़ें -   भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: हल्द्वानी में 6 हजार लोगों को पिलाया शीतल शरबत, गंगा दशहरा पर उमड़ा सेवा का सैलाब

काठगोदाम पुलिस टीम और चौकी प्रभारी फिरोज आलम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से पेड़ को हटाने का काम शुरू किया और यातायात को सुचारू किया। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे मार्ग पर किसी भी असुविधा के लिए धैर्य बनाए रखें और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440