हल्द्वानीः सोशल मीडिया पर वीडियो डालना पड़ा भारी, स्टंटबाजी के शौक में युवक की बाइक जब्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और व्यूज की चाह में एक युवक ने अपनी जान से खिलवाड़ करते हुए खतरनाक स्टंट किया। युवक बाइक पर अर्धनग्न अवस्था में फर्राटे भरते हुए नजर आया और उसने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस की नजर उस पर पड़ी और युवक को सबक सिखाने के लिए कड़ी कार्रवाई की गई।

नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उस युवक के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें युवक हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर शर्ट उतारकर बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने मामले की तफ्तीश करते हुए बाइक चालक की पहचान की, जो कि श्याम सिंह निवासी तोला रैकूनी, रीठा साहिब है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी बाइक (UK 04 AN 5723) को सीज कर दिया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा किया।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

नैनीताल पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, और स्टंटबाजी से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई खतरनाक स्टंट करते पकड़ा गया, तो उसे जेल भी भेजा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440