हल्द्वानीः शादी समारोह में चोरों ने दुल्हन के सोने के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

Haldwani: In the wedding ceremony, the thieves got rid of the bride’s gold jewelery and cash

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां महानगर के मुखानी थाना क्षेत्र के एक घर में शादी समारोह के बीच अज्ञात चोरों ने सोने के जवेरात व नगदी पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र हिम्मतपुर तल्ला निवासी कुंवर सिंह चौहान के बेटा का बीते रविवार को नूतन कॉलोनी स्थित घर पर शादी का समारोह चल रहा था। इस बीच रात को उनके घर से मंगलसूत्र, झुमके, टॉप्स और 8 हजार रुपये की नगदी गायब हो गयी। जिससे समारोह में हड़कंप मच गया। काफी ढूंढखोज करने के बाद भी जेवरात व नगदी को कोई सुराग नहीं लग पाया। किसी तरह शादी समारोह निपटाया। बाद में कुंवर सिंह चौहान ने पुलिस में तहरीर देकर मदद की गुहार लगायी। इधर थाना प्रभारी रमेश बोरा बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 7 सितम्बर 2026, सोमवार | अजा एकादशी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440