हल्द्वानीः मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कांग्रेस और उक्रांद नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन आज तिकोनिया नैनीताल रोड पर किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पूजा-अर्चना कर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेनू जोशी और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व जिला महामंत्री सतीश कांडपाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद अजय भट्ट ने इन दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कर चुनाव कार्यालय के उद्घाटन का शुभ मुहूर्त किया। भाजपा के इस चुनाव कार्यालय से आगामी नगर निगम चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदेश, जिला, और मंडल स्तर के अनुभवी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, जो आने वाले तीन हफ्तों तक प्रचार अभियान को गति देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य गजराज सिंह बिष्ट को हल्द्वानी नगर निगम का मेयर बनाना है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिक के वाहन चलाने पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रेनू जोशी, जो हाल ही में नगर निगम में शामिल हुए 20 वार्डों में अपनी मजबूत सामाजिक पकड़ के लिए जानी जाती हैं, ने भाजपा को अपना समर्थन देकर पार्टी को लाभ पहुंचाया है। वहीं, सतीश कांडपाल, जो राज्यहित और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए युवाओं में लोकप्रिय हैं, से भाजपा को युवा मतदाताओं का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः बिजली विभाग सख्त- 10 हजार से अधिक बकाया तो कटेगा कनेक्शन

सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम हल्द्वानी की स्थापना के बाद से ही भाजपा का मेयर चुना गया है। निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता ने सराहा है। इस बार पार्टी ने ऊर्जावान नेता गजराज सिंह बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है, जो भाजपा की जीत को और सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, चुनाव संयोजक हरीश चंद्र पांडे, महामंत्री नवीन भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440