हल्द्वानीः कुमायूँ टाइम्स के संपादक कृष्ण कुमार गुप्ता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पत्रकारिता जगत के लिए रविवार का दिन अत्यंत दुखद रहा। कुमायूँ टाइम्स के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्ण कुमार गुप्ता (88 वर्ष) का हृदयघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

श्री गुप्ता जी अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के प्रतीक रहे। उन्होंने सदैव समाज के हित में कलम चलाई और नई पीढ़ी को सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।

गुप्ता जी के निधन से न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि परिवार और परिचितों में भी गहरा दुःख है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज की सेवा को ही अपना ध्येय बनाया। उनका स्नेहिल स्वभाव और सहज व्यक्तित्व सभी के दिलों में अमिट छाप छोड़ गये।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 9 सितम्बर 2026, बुधवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

पत्रकार साथियों ने उन्हें एक सशक्त, निष्पक्ष और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए कहा कि उनका जाना क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 10 सितंबर को होगा गौरव सेनानियों का महासम्मेलन, 5000 पूर्व सैनिकों के जुटने का लक्ष्य

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440