79 सालों से एमएलए की तलाश में हल्द्वानी नगर निकाय

खबर शेयर करें

हीराबल्लभ बेलवाल व नवीन तिवारी पहुंचे विधान परिषद

समाचार सच, हल्द्वानी (धीरज भट्ट)। हल्द्वानी नगर निगम (पहले नगरपालिका) बने 79 साल हो गये हैं लेकिन अभी तक यहां से एक भी अध्यक्ष आज तक नहीं बन पाया है। वहीं उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में यहां से नवीन तिवारी व हीराबल्लभ बेलवाल को एमएलसी बनने का मौका मिला है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में अनेक निकायों के अध्यक्षों को विधायक बनने का अवसर मिल चुका है लेकिन यहां अभी तक यहां से किसी को विधायक बनने का मौका नहीं मिला है। इधर उत्तराखंड में देहरादून के मेयर व रूढ़की में नगर निकाय के अध्यक्ष भी विधायक चुने जा चुके हैं।

2012 में रेनू लड़ चुकी हैं चुनाव
हल्द्वानी।
पूर्व मेें नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी रेनू अधिकारी यहां से 2012 में विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उनको पराजय का मुंह देखना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस की इन्दिरा हृदयेश ने हराया था।

2017 में ताल ठोक चुके हैं जोगेन्द्र
हल्द्वानी।
2017 के विधानसभा चुनावों में हल्द्वानी के मेयर भाजपा के टिकट पर ताल ठोक चुके हैं। हालाकि उन्हें चुनावों में पराजय का मुंह देखना पड़ा था लेकिन उन्होंने कांग्रेस की इन्दिरा हृदयेश को कड़ी टक्कर दी थी।

यह भी पढ़ें -   3 दिन बाद खुले बाबा केदार के द्वार, लेकिन अलकनंदा के रौद्र रूप ने बढ़ाई चिंता

हल्द्वानी-काठगोदाम के नगरपालिका अध्यक्ष
चौधरी श्याम सिंह, मुरली मनोहर माथुर, दयाकियशन पांडे, घनानंद पांडे, डीके पाण्डे, हीरा बल्लभ बेलवाल, नन्दकिशोर खंडेलवाल, हीरा बल्लभ बेलवाल, मो. अब्दुल्ला, हीराबल्लभ बेलवाल, नवीन चन्द्र तिवारी, सुषमा बेलवाल, हेमन्त बगड्वाल, रेनू अधिकारी, मेयर डा. जोगेन्द्र सिंह रौतेला—मेयर

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब IIT मद्रास से सीखेंगे AI, नौकरी के नए खुलेंगे रास्ते
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440