हल्द्वानीः एनएसएस के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एम.बी.जी.पी.जी. कॉलेज के प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन शनिवार को स्वयंसेवकों ने योग एवं प्रणायाम कर शिविर की शुरूआत की। उसके बाद क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को अपने घर के आसपास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बौद्विक सत्र में स्वयंसेवियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

इस दौरान आज शिविर के मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय नैनीताल के अध्यक्ष प्रोफेसर अतुल जोशी ने स्पर्श गंगा अभियान क्या है और इसके महत्व के बारे में बताया। बौद्धिक सत्र में क्रीड़ा प्रभारी डॉ सुरेंद्र सिंह तथा उनके साथ आए विष्णु बसेरा मिक्स मार्शल आर्ट के बारे में बारीकी से समझाया और स्वयंसेवियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

शिविर में एआरटीओ प्रवर्तन श्रीमती रश्मि भट्ट द्वारा सड़क सुरक्षा पर 29 मार्च को शिविर स्थल पर होने वाली एक कार्यशाला के बारे में अवगत कराया। साथ ही कुछ संबंधित जानकारियां भी दी। संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपा सिंह द्वारा किया गया। आज की व्यवस्था एवं कार्यक्रम को संचालन में कार्यक्रम अधिकारियों डॉ किरन कर्नाटक डॉ मंजू पनेरू, डॉ राकेश कुमार एवं डॉ भुवन चंद्र मेलकानी इत्यादि ने व्यवस्था संभाली। महाविद्यालय के सुरेंद्र सिंह, नवीन जोशी महेश डंगवाल चतुर सिंह मान सिंह अनिल रावत द्वारा भोजन व्यवस्था में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः खाना खाने के बाद टहलने निकले दंपती की सड़क किनारे मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

Haldwani: NSS volunteers started cleanliness drive

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440