हल्द्वानीः पुताई का काम करने वाला निकला लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड, 24 घंटे में धरा

खबर शेयर करें

कार्यालय का ताला तोड़कर उड़ाए थे साढ़े तीन लाख रुपये, नकदी और दस्तावेज बरामद

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में एक कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 3 लाख 17 हजार 500 रुपये नकद तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 27 मई को मुखानी थाना क्षेत्र के बच्चीनगर स्थित एक कार्यालय में चोरी की घटना सामने आई थी। कार्यालय संचालक ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी के साथ जरूरी दस्तावेज भी चोरी कर ले गया।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। अगले ही दिन पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में बाढ़ का महातांडव! 389 शव मिले, 977 अब भी लापता… 13 हजार से ज्यादा जवान रेस्क्यू में जुटे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू (31) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में हल्द्वानी क्षेत्र में पुताई का कार्य करता है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई रकम में से 3 लाख 17 हजार 500 रुपये नकद और चोरी हुआ आधार कार्ड बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें -   दिनेशपुर में पर्यावरण की चिंता: ग्रामीणों को बांटे फलदार पौधे, डॉ. आशुतोष पंत ने कहा—‘पेड़ों को बच्चों की तरह पालें’

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440