समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष मुखानी रमेश सिंह बोरा के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम उ0नि0 अनिल कुमार के द्वारा मय पुलिस टीम हे0कां0 गुरविंदर सिंह, कां0 महबूब अली के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान अभियुक्त राजकुमार पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी ग्राम नाथूपुर पाडली लामाचौड़ को 92 पाउच कच्ची शराब के साथ कुशालपुर के जंगल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















