5 सालों से फरार वांछित अभियुक्त को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani police arrested wanted accused absconding for 5 years

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी महानगर में विगत 5 सालों से फरार वांछित एक अभियुक्त को मंगल पड़ाव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ें गये अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया।

एसएसपी पंकज भट्ट के आदेशानुसार संपूर्ण जनपद स्तर पर लंबे समय से फरार वारंटियो की धरपकड़/गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेंद्र सिंह चौधरी के दिशा निर्देशन में मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में रविवार को मंगल पड़ाव टैम्पो स्टैंड से हल्द्वानी कोतवाली में वांछित अभियुक्त जुनैद पुत्र नसरूद्दीन निवासी बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त विगत 5 सालों से फरार चल रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440