हल्द्वानी राजपुरा चौकी पुलिस ने 6.16 ग्राम स्मैक समेत पकड़ा तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां राजपुरा चौकी पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 6.16 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

राजपुरा चौकी पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी राजपुरा गेट के पास संदिग्धावस्था में खड़ा युवक स्कूटी संख्या यूके 04एडी.7794 से भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 6.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्कर से स्मैक बेचकर अर्जित की गई 700 रूपये की नगदी व मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम सनी कुमार पुत्र सुभाष निवासी 16 क्वार्टर राजपुरा बताया। पुलिस मोबाइल फोन में मिले नंबरों के आधार पर इस कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों को चिन्हित करने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः जनहित खबर के बाद विवाद, पत्रकारों ने खोला मोर्चा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440