हल्द्वानीः तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, भावना की मौत, नेहा गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगलवार को हल्द्वानी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। भाखड़ा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 14 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3.13 बजे हुआ। घटना की सूचना डायल 112 पर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह अपनी टीम के साथ सरकारी वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर पिकअप वाहन और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर पाई गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि

अस्पताल में चिकित्सकों ने भावना रावत (20 वर्ष), पुत्री भोपाल सिंह रावत, निवासी चकलुवा कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी युवती नेहा जोशी (लगभग 20 वर्ष), निवासी लामाचौड़ की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440