हल्द्वानीः योगा सेंटर में अवैध संबंधों का खौफनाक अंत! योगा ट्रैनर ज्योति की गला दबाकर हुई हत्या, आरोपी पंतनगर के नगला से दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। योगा और फिटनेस सिखाने वाले सेंटर में रिश्तों के उलझे तार आखिर खून की कहानी में बदल गए। 14 अगस्त को हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में महिला योगा ट्रेनर ज्योति मेर की संदिग्ध मौत ने पुलिस को चौंका दिया था। शुरुआती जांच में मामला हत्या का निकला, जिसमें आरोप योगा सेंटर के मालिक अजय यदुवंशी और उसके भाई अभय पर लगे।

पीड़िता की मां दीपा मेर ने मुखानी थाने में तहरीर देकर आशंका जताई कि उनकी बेटी ज्योति की हत्या सेंटर मालिक और उसके भाई ने की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति ज्योति के कमरे से बाहर जाता दिखा। पहचान हुई- नाम अभय कुमार उर्फ राजा, जो अजय यदुवंशी का छोटा भाई है। जांच में सामने आया कि घटना के बाद वह नेपाल भाग गया था।

यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है

क्राइम ब्रांच, एसपी सिटी और सीओ हल्द्वानी की टीमों ने लगातार दबिश दी और आखिरकार 19 अगस्त को उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर नगला तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

पूछताछ में आरोपी अभय ने बताया कि हल्द्वानी में उनके बड़े भाई अजय का मुखानी स्थित चंदन डायग्नोसिस की टॉप फ्लोर पर योगा सेंटर है, जहां ज्योति ट्रेनर थी। अजय और ज्योति के बीच अवैध संबंध बन गए थे। भाई की नजदीकियों से अभय नाराज था और अजय ने उसे घर से निकालकर खर्चा देना भी बंद कर दिया था। इसी गुस्से में अभय ने ज्योति को उसके कमरे में दुपट्टे से दबाकर मार डाला और फिर नेपाल भाग गया। इधर अब आरोपी सलाखों के पीछे है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440