मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा आज, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 5 फरवरी को हल्द्वानी के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपराह्न 4.20 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 5.20 बजे हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम हैलीपैड, काठगोदाम पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ अमावस्या 2026: 14 या 15 को आषाढ़ अमावस्या व्रत का मान्य कब? जान लें स्नान-दान उत्तम मुहूर्त भी

मुख्यमंत्री के आगमन के बाद वह 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, सायं 5.45 बजे, मुख्यमंत्री उत्तराखंड और दिल्ली के बीच प्रस्तावित फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का अवलोकन करेंगे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 13 जुलाई 2026: चतुर्दशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440