समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसीएमओ रश्मि पंत द्वारा संयुक्त रूप से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी। बनभूलपुरा क्षेत्र में चिकित्सा दल के द्वारा प्राप्त शिकायत के क्रम में चुफाल डेन्टल क्लीनिक, काठगोदाम का निरीक्षण किया गया। केन्द्र के स्वामी द्वारा बीडीएस की डिग्री प्रदर्शित की गयी जिसका काउंसिल में नवीनीकरण नही किया गया है। केन्द्र में बायो मैडिकल अधिनियम का पालन नही किया जा रहा था। निरीक्षण दल के द्वारा केन्द्र के स्वामी को तीन कार्यदिवस के भीतर केन्द्र से संबधित सभी दस्तावेज, डिग्री मुख्य चिकित्सा अधिकारी हल्द्वानी के कैम्प कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया। केन्द्र में व्याप्त अनियमिमताओ के कारण केन्द्र स्वामी पर रू 5,000 का जुर्माना भी लगाया गया।
वहीं शिकायत के क्रम में सलीम अहमद, चोरगलिया रोड, गफूर बस्ती हल्द्वानी का निरीक्षण किया गया। केन्द्र के स्वामी द्वारा योगा एवं नैचुरोपैथी की डिग्री प्रदर्शित की गयी। केन्द्र में अनधिकृत रूप से अत्यधिक मात्रा में एलोपैथी दवाएं, इंजेक्शन, आई वी ड्रिप, एन्टी बायटिक एवं अन्य उपचार में आने वाली सामग्री उपलब्ध पायी गयी। इस पर केन्द्र के स्वामी के पास ड्रग लाइसेन्स नही पाया गया। केन्द्र में अत्यधिक बायो मेडिकल वेस्ट पाया गया एवं बायो मेडिकल अधिनियम का पालन नही किया जा रहा था। निरीक्षण दल के द्वारा केन्द्र के स्वामी को तीन कार्यदिवस के भीतर केन्द्र से संबधित सभी दस्तावेज, डिग्री मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हल्द्वानी के कैम्प कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया। और व्याप्त अनियमिताओं के चलते केन्द्र स्वामी पर रू 10,000 का जुर्माना लगाया गया।
साथ ही शिकायत के क्रम में प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, ला.न. 12, वनभूलपुरा का निरीक्षण किया गया। केन्द्र में अनधिकृत रूप से एलोपैथी दवाए, इंजेक्शन, आई वी ड्रिप, एन्टी बायोटिक एवं अन्य उपचार में आने वाली सामग्री उपलब्ध पायी गयी। केन्द्र के स्वामी के पास ड्रग लाइसेन्स नही पाया गया। केन्द्र में बायो मेडिकल अधिनियम का पालन नही किया जा रहा था। निरीक्षण दल के द्वारा केन्द्र के स्वामी को तीन कार्यदिवस के भीतर केन्द्र से संबधित सभी दस्तावेज, डिग्री मुख्य चिकित्सा अधिकारी हल्द्वानी के कैम्प कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया। केन्द्र में व्याप्त अनियमिताओं के कारण केन्द्र स्वामी पर रू 2000 का जुर्माना लगाया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया दस्तावेज जमा न किए जाने पर तीनों केंद्रों को सील कर दिया गया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



