हल्द्वानीः वीरेंद्र मेहरा बने ज्येष्ठ उप प्रमुख, कमल भंडारी कनिष्ठ उप प्रमुख, मंजू गौड़ पहले निर्विरोध बन चुकी हैं ब्लॉक प्रमुख

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी ब्लॉक में गुरुवार को हुए चुनाव में वीरेंद्र सिंह मेहरा को ज्येष्ठ उप प्रमुख और कमल सिंह भंडारी को कनिष्ठ उप प्रमुख के रूप में चुना गया है। इससे पहले मंजू गौड़ निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन चुकी हैं। इस जीत के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह निगल्टिया और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही, जिसमें जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। वीरेंद्र सिंह मेहरा और कमल सिंह भंडारी की जीत को हल्द्वानी ब्लॉक में उनकी लोकप्रियता और स्थानीय स्तर पर सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। मंजू गौड़ के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद अब उप प्रमुखों के चयन ने क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया है।

समर्थकों ने इस जीत को ब्लॉक के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए हल्द्वानी ब्लॉक के समग्र विकास और जनहित के लिए काम करने का संकल्प लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440