पाक को घर में घुसकर जवाब देने पर हल्द्वानी व्यापार मंडल ने सेना और प्रधानमंत्री का जताया आभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई सख़्त कार्रवाई की देशभर में सराहना हो रही है। इसी क्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला नैनीताल ने भी भारतीय सेना और भारत सरकार की साहसिक कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि हमारी सेना ने जो अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है, वह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। पाकिस्तानी आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारना यह दर्शाता है कि भारत अब किसी भी दुश्मन को बख्शने वाला नहीं। उन्होंने कहा, जो भी भारत की ओर आंख उठाएगा, उसे ऐसा ही जवाब मिलेगा।

महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सशक्त नीतियों और नेतृत्व के चलते आतंकवाद की कमर तोड़ी गई है। उन्होंने सेना और सुरक्षा बलों की तत्परता को सलाम किया।

यह भी पढ़ें -   क्या राखी बांधते ही टूट जाए तो क्या ये संकेत अशुभ है? क्या पिछली राखी को उतारकर फेंक देना चाहिए या नहीं

इस मौके पर जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, नगर महामंत्री मनोज जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महिला महामंत्री उर्वशी बोरा, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, युवा जिला महामंत्री शिव कपूर, महानगर युवा अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महामंत्री तनिष्क शर्मा, संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर लाला जायसवाल, मुरली मनोहर मुलानी, कौशलेंद्र भट्ट, ग्रामीण अध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री पवन वर्मा सहित कई अन्य व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   राखी से पहले भाई बना बहनों का कातिल! उत्तराखण्ड में दो बहनों की मौत, जीजा भी गोली से घायल

सभी ने एक स्वर में कहा कि भारत सरकार और सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई से पहलगाम में शहीद हुए पर्यटकों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है। आगे भी देश को इस तरह के कठोर और निर्णायक कदमों की आवश्यकता है ताकि आतंकवाद और उसके संरक्षक देशों को करारा जवाब मिलता रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440