हल्द्वानी की महिला ने दिल्ली के एक व्यक्ति पर लगाया ब्लैकमेल करने आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी की रहने वाली महिला ने दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित महिला ने इस मामले में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कहा है कि दिल्ली निवासी राजीव पंडित उसे लंबे समय से ब्लैकमेल करता आ रहा है। वह अब तक उससे मोटी रकम ऐंठ चुका है। बावजूद इसके राजीव ने बदनाम करने की नियत से उसके वीडियो और फोटो उसके पति के अलावा सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। आरोप है कि राजीव से जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440