हल्द्वानीः रोडवेज स्टेशन के पास होटल के कमरे से महिला का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के रोडवेज स्टेशन के पास स्थित तिवारी होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कमरे से एक महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे को सील कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रेखा जुहुवाल, निवासी अल्मोड़ा जिले के हीरा डूंगरी के रूप में हुई है। शव होटल के कमरे के बेड पर पड़ा मिला, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास—20 दिन में 100% परीक्षा परिणाम जारी, बना नया रिकॉर्ड

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला—कैंची धाम में दर्शन, संवाद कार्यक्रम में सतत विकास और वन पंचायतों की भूमिका पर जोर

घटना के बाद इलाके में तनाव जैसा माहौल बन गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440