हल्द्वानी की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ0 नेहा शर्मा का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। मनसा स्वास्थ्य क्लीनिक की स्वामी एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा का बीते दिन शुक्रवार को एक निजी हास्पिटल में उपाचार के दौरा निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. नेहा शर्मा की बीते कई दिनों से तबियत खराब थी। हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें कुसुमखेड़ा स्थित सेंट्रल हास्पिटल में भर्ती कराया गया।
बुधवार को उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीने का सीटी कराया था तो बिल्कुल सामान्य था। सीने में किसी तरह का कोई संक्रमण नहीं था। उनको आईसीयू में रखा गया था। ऑक्सीजन सेचुरेशन बृहस्पतिवार को 99 प्रतिशत था। शुक्रवार को ऑक्सीजन सेचुरेशन 93 पहुंच गया था। इसके बाद दोबारा सीटी कराया गया तो फेफड़ों में 90 प्रतिशत तक निमोनिया हो चुका था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों द्वारा शुक्रवार को उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। लेकिन 32 वर्षीय डॉ. शर्मा की दो घंटे के भीतर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉ0 नेहा को बुखार, खांसी या जुकाम नहीं था। डॉ. शर्मा की कोविड की जांच नहीं हुई थी। टीबी एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह ने बताया कि डॉ. शर्मा अस्थमा और साइनोसाइटिस की मरीज थीं। बताया जाता है कि पिछले कोरोना काल के दौरान उनके द्वारा कई मनोरोगियों को दूरभाष जरिए सलाह देकर सही करने का कार्य किया था।
इधर समाचार सच न्यूज पोर्टल की टीम ने श्रद्धांजलि देते हुए मनोरोग विशेषज्ञ डॉ0 नेहा शर्मा के निधन को अपूर्णीय क्षति बताता है। टीम ने कहा कि उन्होंने कम उम्र और कम समय में ही हल्द्वानी ही नहीं वरन सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में काफी नाम मनोरोगियों को सही करने में प्रसिद्ध पा ली थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440