राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट्स किवोन की डो प्रतियोगिता में हल्द्वानी की रेनू बोरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम, जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते दिनों आयोजित राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट्स किवोन की डो प्रतियोगिता में हल्द्वानी की रेनू बोरा ओम गार्डन एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर महानगर हल्द्वानी का मान बढ़ाया। उक्त प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में हल्द्वानी की रेनू बोरा ओम गार्डन एकेडमी से विभिन्न वर्ग के खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। जिसमें जैसनवी रावत, कृतिका बोरा, दिव्यांशी नेगी, आयुष पानू, सौरभ पढ़क, हिमांशु रौतेला ने स्वर्ण पदक तथा अमीषा गिरी, सारिका मेहरा, काजल मिश्रा, कनिष्क सिंह रावत, तन्मय डसीला, भावेश कोरंगा ने रजत पदक जीते। जबकि कौशल्या, भव्या गढ़िया, प्रसून कांडपाल, तरुन बिष्ट ने कास्य पदक पर कब्जा किया। इसके साथ ही दिव्यांशु बिष्ट, यश सामंत ने अंडर के प्रतिभाग कर बाजी मारी।

कोच रेनू वोरा ने बताया इसमें कराटे और ताइक्वांडो के जैसे किक और पंच का ही अधिकतर इस्तेमाल होता है। इस माशल आर्ट को सीखकर खिलाड़ियों में एक आत्मरक्षा हेतु आवश्यक है और खिलाड़ियों में नया जुनून हौसला पैदा होता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440