बेकाबू कार का कहर: रामनगर में दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, बैलपड़ाव डेस्क। उत्तराखंड में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रामनगर के बैलपड़ाव इलाके में गैबुआ के पास फूड क्रिस्टल होटल के नजदीक एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह घास लेने जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा… शिवपुरी के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 घायल

घटना के बाद घायलों को तत्काल रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मृतकों की पहचान कमला देवी (55), पत्नी शिवराज सिंह और पुष्पा देवी (55), पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में गहरा शोक है।

यह भी पढ़ें -   गूथें आटे पर उंगलियों के निशान बनाने का क्या मतलब होता है, आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे का पूरा राज क्या है

हादसे के बाद चालक अपनी कार (यूके09बी 8791) मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी दयाल सिंह पन्नू के अनुसार, कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। अस्पताल के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाओं को गंभीर अवस्था में लाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440