हल्द्वानी का बेटा करेगा देश का नाम रोशन, वुशु खिलाड़ी रोहित यादव जॉर्जिया इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के लिए गर्व का क्षण है! वुशु खिलाड़ी रोहित यादव को बूटामी ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 अगस्त से 6 अगस्त तक जॉर्जिया के बूटामी शहर में आयोजित की जाएगी। रोहित 30 जुलाई को हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां से वे फ्लाइट के जरिए जॉर्जिया पहुंचेंगे।

आज हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में रोहित यादव ने बताया कि वह बीते छह वर्षों से वुशु खेल का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं और इस दौरान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। उनका कहना है कि इस बार उनका लक्ष्य सिर्फ एक है- स्वर्ण पदक जीतकर भारत और उत्तराखण्ड का नाम दुनियाभर में रोशन करना।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश बनी आफत! 71 सड़कें बंद, 20 की मौत, 5 जिलों में 48 घंटे बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

रोहित के कोच और मार्गदर्शक महेन्द्र सिंह भाकुनी ने कहा कि रोहित का अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन होना उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि रोहित गोल्ड मेडल जीतकर लौटेंगे। उन्होंने बताया कि वुशु एक पारंपरिक चाइनीज मार्शल आर्ट है, जिसे भारतीय ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है।

कोच भाकुनी ने बताया कि कुछ महीने पहले भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित ट्रायल में लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से सिर्फ तीन उत्तराखण्ड के खिलाड़ी चुने गए- जिनमें रोहित यादव भी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों में एक महिला और दो पुरुष खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद, डीएम का बड़ा आदेश… ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया फैसला

रोहित यादव का यह चयन हल्द्वानी और उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है। अब सभी की निगाहें जॉर्जिया में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां रोहित अपने दमदार प्रदर्शन से देश के लिए गोल्ड लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
वार्ता में कराटे कोच लक्ष्मण भट्ट एवं योगाचार्या सूरज रावत, प्रत्यूष गुप्ता भी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440