राष्ट्रीय ताइक्वांडो में हल्द्वानी के तरुण का दमदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीतकर SGFI के लिए बनाई जगह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के होनहार छात्र तरुण खुल्बे ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। पानीपत, हरियाणा में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तरुण ने अंडर-14 आयु वर्ग के 41 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में तरुण ने अपनी तकनीक, आत्मविश्वास और शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन का लाभ तरुण को अगले स्तर पर भी मिला है। उनका चयन आगामी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता नागालैंड में आयोजित की जाएगी, जहां तरुण ताइक्वांडो में अपने खेल का प्रदर्शन करते हुए आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें -   कालिंदी ट्रेक पर राहत की खबर, ओडिन कॉल में फंसे सभी 29 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

तरुण की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: पितृपक्ष में भरणी श्राद्ध (तृतीया श्राद्ध) 29 सितम्बर को जाने क्या है इसका महत्व

विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह और ट्रस्टी भुवन चंद्र उपाध्याय ने तरुण को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। साथ ही आगामी SGFI चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440