डॉक्टर बनने का सपना संजोए हंसिका भल्ला का कमाल, बिना कोचिंग 10वीं में 93.4% अंक लाकर बनीं मिसाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास अगर साथ हो तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है-इस बात को सच साबित कर दिखाया है दून पब्लिक स्कूल, कलावती कॉलोनी की होनहार छात्रा हंसिका भल्ला ने। CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर हंसिका ने शानदार सफलता का परचम लहराया और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।

सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि हंसिका ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया। आज के दौर में जहां कोचिंग को सफलता की कुंजी माना जाता है, वहीं हंसिका ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन ही सबसे बड़ी ताकत होती है।

हंसिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता गीता भल्ला और पिता संजीव भल्ला को देते हुए कहा कि उनके संस्कार, प्रोत्साहन और समर्थन ने हर कदम पर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन और घर पर नियमित पढ़ाई उनकी सफलता का मजबूत आधार बना।

यह भी पढ़ें -   रामनगर के सांवल्दे पंचायत उपचुनाव में नीना बेलवाल की जीत, कमल बेलवाल को 283 वोटों से हराया

हंसिका का मानना है कि यदि एक निश्चित दिनचर्या बनाकर लगातार अभ्यास किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता। उनका यह भी कहना है कि पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि एक अवसर की तरह लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता; कथित VIP की नियुक्ति रोकने की अपील

भविष्य को लेकर हंसिका के सपने भी उतने ही बड़े हैं। वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं और समाज की सेवा कर लोगों के जीवन में बदलाव लाना चाहती हैं।

हंसिका की इस शानदार सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440