हुआ प्यार में अंधा तो कर दी प्रेमिका के पति की हत्या, सोनू हत्याकाण्ड का खुलासा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (अजय चौहान/सुशील शर्मा)। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में विगत 12 जून को कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता की हत्याकाण्ड काण्ड का खुलासा पुलिस ने सोमवार को किया। पुलिस ने इस हत्याकाण्ड में सोनू गुप्ता का कारोबारी पार्टनर तथा उसकी पत्नी का प्रेमी सोनू सैनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे में हत्या में प्रयोग किया गया सामान भी बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि मैं प्यार में अंधा हो गया था। इसी कारण में मेरा सोनू गुप्ता से झगड़ा होता रहता। जिस कारण मैंने ही उसकी हत्या की हैं।
आपको बता दें कि विगत 12 जून को कैटरिंग का काम करने वाले 38 वर्षीय सोनू गुप्ता पुत्र स्व. तेज पाल निवासी उजाला नगर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बरेली रोड स्थित दानिश के बगीचे में पड़ा मिला था। घटनास्थल पर किसी प्रकार के निशान न मिलने के चलते हत्या कहीं और कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने जब घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की तो मृतक के परिवारजन एक-दूसरे पर ही आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। मृतक की पत्नी रजनी ने अपने जेठ सर्वेश व उसके साले विकास पर हत्या का आरोप लगाया। जबकि मृतक की मां ने अपनी बहू के चाल-चलन पर सवाल खड़े किए और हत्या का शक जाहिर किया। इस मामले में पुलिस ने एसओजी समेत तीन टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों में भेजा। इधर पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बात सामने आयी की मृतक सोनू गुप्ता का कारोबारी पाटर्नर 28 वर्षीय सोनू सैनी पुत्र चौखे लाल मूल निवासी छितौनी रोड गांव सैफनी तहसील शाहबाद थाना सैपुनी जिला रामपुर यूपी हाल निवासी सती कालोनी थाना बनभूलपुरा ने प्यार में अंधेपन के चलते यह हत्या की है।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

मंगलवार को सुबह एसपीसिटी डा0 जगदीश चन्द्र ने अपने कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष इस हत्या का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सर्वेश गुप्ता पुत्र तेजपाल गुप्ता निवासी उजालानगर थाना बनभूलपुरा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर इस हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 14 जून को अभियोग में नामजद अभियुक्त सोनू सैनी पुत्र चौखे लाल मूल निवासी छितौनी रोड गांव सैफनी तहसील-शाहबाद थाना सैफनी जिला रामपुर उ0 प्र0 उम्र 28 वर्ष हाल निवासी सती कालोनी थाना वनभूलपुरा को मुखबिर की सूचना पर आवला गेट चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए सोनू सैनी को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 11 जून की रात को साढ़े 8 बजे वह उजालेश्वर मन्दिर के पास घूम रहा था। इतने में उसे मृतक सोनू गुप्ता मिला। वह शराब का सेवन किया हुआ था। वह सोनू गुप्ता से बातचीत करने लगा। बातचीत करते हुए सोनू गुप्ता उससे अपनी पत्नी को लेकर झगड़ने लगा और पत्नी से दूर रहने की बात कहते हुए गाली-गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सोनू सैनी फिर उसे बहला-फुसला कर दानिश के बगीचे ले गया। वहां पर झगड़ा बढ़ गया। अभियुक्त सोनू ने मोबाइल द्वारा अपने दोस्त नन्नू ऊर्फ नन्हे अंसारी और कुवंर सैन बुलाया। लेकिन उनके आने से पूर्व ही झगड़ा इतना बढ़ गया कि अभियुक्त सोनू ने अपने अगोंछे से पीछे से जाकर फंदा लगाकर सोनू गुप्ता का गला घोट दिया। जिससे सोनू गुप्ता की मौत हो गयी। इतने में नन्नू उर्फ नन्हे अंसारी और कुंवर सैन भी वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने कहा कि सोनू तूने यह क्या कर डाला। अभियुक्त सोनू अपनी साथियों से कहने लगा की अब तुम मेरा साथ दो। लेकिन नन्नु उर्फ नन्हे अंसारी और कुंवर सैन बिना कुछ कह वहां से नौ दो ग्यारह हो गये। बाद में सोनू सैनी भी वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

पुलिस टीम:
1-निरीक्षक श्री सुधीर कुमार (एसओजी)
2-एसओ प्रमोद पाठक (थाना बनभूलपुरा)
3-उ0नि0 दान सिंह मेहता (धोखाधडी सैल)
4-उ0नि0 बलवन्त सिंह कम्बोज (थाना बनभूलपुरा)
5-उ0नि0 कुमकुम धानिक (थाना बनभूलपुरा)
6-का0 अमनदीप सिंह (थाना बनभूलपुरा)
7-का0 संजय साहनी (थाना बनभूलपुरा)
8-का0 विरेन्द्र सिंह रावत (थाना बनभूलपुरा)
9-एसओजी टीम जनपद नैनीताल

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440