समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत नाराज नहीं हैं। उन्होंने अपने मन की बात कही है और आदर्श दिखाया है कि वह दूसरों को मौका देना चाहते हैं। फिर भी यदि कोई मसला है तो वह हरक सिंह को बुलाकर उनसे बात करेंगे। भगत प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के 2022 का विधानसभा चुनाव न लड़ने के बयान को उनकी नाराजगी से जोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि यह नाराजगी नहीं है। नाराजगी दो कारणों से जाहिर होती है। पहला बयान से और दूसरा चेहरे से। हरक सिंह ने तो अपने मन की बात कही है। उनका बयान कहीं से भी पार्टी लाइन से बाहर नहीं है। उन्होंने अपनी निजी इच्छा जाहिर की है कि वह 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जो भी आदेश करेगी, उसका पालन करेंगे। भगत ने कहा कि वह हरक सिंह को बुलाएंगे और उनसे बात करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












