हल्द्वानी में इस टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, एक मासूम जानवर की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डहरिया स्थित पार्वती विहार इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एनके टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। गोदाम के पास टेंट कर्मी दीपक अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहता था। घटना के समय दीपक और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गए हुए थे, जबकि उनका बच्चा घर पर मौजूद था। होशियारी दिखाते हुए बच्चे ने समय रहते खुद को बाहर निकाल लिया, लेकिन एक पालतू कुत्ता जो बंधा हुआ था, आग की चपेट में आ गया और झुलसकर मर गया।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

इस हादसे में टेंट हाउस का लगभग छह लाख रुपये का सामान, एक मोटरसाइकिल, और दो झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। टेंट हाउस के मालिक महेश कबडवाल ने आशंका जताई है कि आग संभवतः कुछ नशे के आदी युवकों द्वारा लापरवाही से छोड़ी गई आग से लगी हो सकती है, जो उस समय इलाके में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ियों की आवाजाही आम हो गई है, जिससे आए दिन असुरक्षा की स्थिति बन रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में नशे के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, लेकिन यह घटना सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के सवाल खड़े कर गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440