हरदा ने की नेता प्रतिपक्ष प्रीतम की सराहना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व कांग्रेस के सभी विधायकों को विधानसभा में जनहित के मुदद्ों को जोरदार ढंग से उठाने के प्रर्दशन पर उनको बधाई दी है।

उनका कहना था कि कांग्रेस ने सदन से सड़क तक सरकार की बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार से सहित सरकारी कर्मचारियों आदि के मुदद्ों पर जोरदार ढंग से सरकार को घेरा है व नेता प्रतिपक्ष सहित विधायकों के प्रर्दशन उनको बधाई दी है और कहा कि हमारें कांग्रेस के युवाओं ने भी बेरोजगारी पर राज्य सरकार को विधानसभा का घेराव कर सड़क पर भी घेरा है। कांग्रेस का सदन से सड़क तक जोरदार प्रर्दशन रहा है। वहीं उन्होंने वन अधिकार मंच सहित विभिन्न संगठनों द्वारा सरकार के विरुद्ध उनकी कमियों व असफलताओं के विरुद्ध किये गये प्रर्दशन पर भी सभी संगठनों को बधाई दी है। उन्हांेने कहा कि अब राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है, कांग्रेस इस परिवर्तन के संदेश को लेकर जनता तक जायेगी।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में नियम तोड़ने वाले होमस्टे पर प्रशासन का शिकंजा, 150 का पंजीकरण रद्द

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440