हरिद्वारः फायरिंग मामले में देहरादून से कुंवर प्रणव चैंपियन सहित 5 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून से एक बड़ी खबर आ रही है, जिसमें एसएसपी अजय सिंह ने पुष्टि की कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी देहरादून के नेहरू कॉलोनी पुलिस ने की, और अब उन्हें हरिद्वार पुलिस के हवाले किया जाएगा, जहां उनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। मौके पर सीओ रुड़की भी मौजूद हैं, जबकि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की वकील भी घटनास्थल पर हैं। इस बीच, चैंपियन के समर्थकों ने थाने में बवाल मचाया और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें -   जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

यह सब एक दिन पहले की घटना का परिणाम है, जब खानपुर विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस हमले का आरोप पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर लगा। ऑफिस पर गोलीबारी के बाद उमेश कुमार गुस्से में थे और चैंपियन के कार्यालय की ओर बढ़ने ही वाले थे, तभी एसपी देहात और आसपास के थानों की पुलिस ने उन्हें रोका।

यह भी पढ़ें -   अभी से तपने लगे हालात, बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति बनी बड़ी चुनौती

उमेश कुमार ने पुलिस से चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि अगर प्रणव चैंपियन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे खुद ही अपना बदला लेने में सक्षम हैं।

यह मामला कोई नया नहीं है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच अक्सर सियासी बयानबाजी और सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप होते रहे हैं। इस बार यह मामला बयानबाजी से बढ़कर गोलीबारी और मारपीट तक पहुंच चुका है, जिससे विवाद और भी गंभीर हो गया है।
इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, और अब देखना होगा कि आगे पुलिस की कार्रवाई क्या होती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440