हरिद्वार: पिस्तौल की नोक पर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की देता था धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। प्रदेश में बलात्कार के कई मामले सामने आते जा रहे है। उन सभी मामलों को जानकर इंसान की रूह तक कॉप जाए। जहां पुलिस अपना पूरा प्रयास महिलाओ व लड़कियों को सुरक्षित करने में कर रही है। वहीं हरिद्वार से दुष्कर्म का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसमें पिस्टल की नोक पर युवती से दुष्कर्म किया गया है। घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते गुरुग्राम पुलिस ने मुकदमा रानीपुर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया है। रानीपुर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके फूफा और मां के खिलाफ दुष्कर्म समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें हरिद्वार क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज कराया कि कपिल निवासी श्यामपुर कांगड़ी उसे अक्सर स्कूल आते-जाते परेशान करता था। आरोप है कि उसके परिजन ने युवक के परिजन को इस संबंध में जब जानकारी दी लेकिन उन्होंने युवक का ही साथ दिया। आरोप है कि उसके बाद भी युवक उसे निरन्तर परेशान करता रहा और साल 2019 में उसे घर पर अकेला पाकर पिस्टल की नोक पर युवती से दुष्कर्म किया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि रेप करने के बाद उसका न्यूड वीडियो भी बनाया गया। और उस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी युवक ने अपने फूफा मनोज चौहान से भी मुलाकात कराई, जिसके बाद फूफा ने भी उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: चतुर्दशी के श्राद्ध का क्या है महत्व, जानिए कैसे और किसका होता हैं श्राद्ध

इतना ही नहीं आरोप है कि इसी साल वह गुरुग्राम में अपनी बहन के घर चली गई लेकिन मई माह में गुरुग्राम पहुंचे कपिल ने उसे जबरन एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर जुलाई माह में उसे कवि नगर गाजियाबाद ले गया, जहां उसका फूफा मौजूद था। आरोप है कि उससे कुछ कागजात पर साइन करवाकर शादी होने की बात कही।

यह भी पढ़ें -   नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 वर्ष की उम्र में गोवा में निधन

आरोप है कि उस वक्त भी फूफा ने उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही। अगस्त माह में फिर से गुरुग्राम पहुंचे कपिल ने उसे एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और नौ नवंबर को कपिल सिंह की मां सुनीता ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर उसे कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन दिल्ली बुलाया, जहां पहुंचने पर जबरन कार में बैठाकर हरिद्वार ले जाने लगे लेकिन वह जैसे तैसे बच निकली।

गुरुग्राम पुलिस ने प्रारंभिक घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते केस यहां ट्रांसफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440