हरीश रावत ने किया हर की पौड़ी से निकलने वाली कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ने का आहवान

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की प्रदेश कांग्रेस द्वारा कल हर की पैड़ी से शुरुआत होने के अवसर पर सभी कांग्रेस जनों से यात्रा में शामिल होने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी कांग्रेस भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा इस माह के आखिरी सप्ताह में उदलहेड़ी में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को नमन करके 4 दिन के लिए निकालेंगे। इस यात्रा को कुछ दिनों के लिए बढाया भी जा सकता है। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कम से कम 400 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। साथ ही जनपद हरिद्वार में बदहाल सड़को को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया। उन्होंने जनपद की गढ्ढा युक्त सड़को को गिनाते हुए उन्हें गढ्ढा मुक्त करने व बड़े स्तर पर पनप रहे र्भ्ष्टाचार व बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली रोड स्तिथ एक होटल में पत्रकारों के सवालो के जवाब दिए और कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा असहिष्णुता के विरुद्ध है,साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को एक सफल यात्रा बताया और कांग्रेस के जनाधार में बढ़ोतरी का भी दावा किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन, हंसराज सचदेवा, ठाकुर वीरेंद्र सिंह,आशीष सैनी,नासिर परवेज,मुकेश सैनी,मनीष कर्णवाल, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अगहन मास के कुछ जरूरी नियम हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए। तो जानें अगले 29 दिन तक किन नियमों का पालन करना चाहिए?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440