सेहत और सौंदर्य के लिए नारियल तेल के फायदे और नारियल तेल में छिपे औषधीय गुण

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। नारियल तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल बालों के लिए और शरीर की मालिश के लिए होता है, लेकिन दक्षिण भारत में इस तेल का उपयोग भोजन बनाने के लिए भी किया जाता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों को देखते हुए नारियल तेल पर कई शोध किए गए हैं, जिनमें इसके कई औषधीय गुणों के बारे में पता चला है। चलिए, इस लेख में इन गुण के साथ ही सेहत और सौंदर्य के लिए नारियल तेल के फायदे और नारियल तेल के उपयोग के बारे में जानते हैं।

वजन घटाने के लिए
नारियल तेल का उपयोग वजन घटाने के लिए भी किया जाता है । दरअसल नारियल तेल में मीडियन चेन फैटी एसिड जैसे लॉरइक एसिड, कैप्रेटेलिक एसिड और कैपरिक एसिड होते हैं।

पाचन स्वास्थ्य के लिए
कहा जाता है कि अगर नारियल तेल का उपयोग खाना पकाने में किया जाए, तो यह पाचन तंत्र को बेहतर कर सकता है। इसमें पाचन तंत्र ही सही नहीं रहता बल्कि इर्रिटेबल डॉलर सिंड्रोम से जुड़ी समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   मुखानी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

मिर्गी दौरा रोकने में
नारियल तेल मिर्गी को रोकने में मदद कर सकता है। बता दें कि नारियल में एंटीकॉन्वुल्सेंट गुण होते हैं। यह एक तरह से मिर्गी के दौरे के ड्रग के रूप में कार्य करता है। इसी वजह से माना जाता है कि नारियल तेल से मिर्गी की समस्या में कुछ हद तक लाभ मिल सकता है।

हृदय के स्वास्थ्य के लिए
हृदय को स्वस्थ्य रखने में कोकोनट ऑयल बहुत मदद कर सकता है। रसाल नारियल तेल में पॉलीअनसैचुरेटे फैटी एसिड होते है, जो हृदय रोगों का खतरा कई गुना कम कर सकते हैं।

डायबिटीज में नारियल तेल के फायदे
नारियल तेल खाने के फायदों में मधुमेह भी शामिल हैं। दरअसल मधुमेह को नियंत्रित करने में डाइट का बहुत बड़ा योगदान होता है। एक रिसर्च में कहा गया है कि वर्जित कोकोनट ऑयल में डायबिटीज कंट्रोल करने की क्षमता होती है, लेकिन वही इसका अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है।

किडनी के स्वास्थ्य के लिए
नारियल तेल किडनी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नारियल तेल न सिर्फ रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता है, बल्कि किडनी की समस्याओं को भी ठीक कर सकता है। एक रिसर्च में बताया गया है कि नारियल तेल की एंटी ऑक्सीडेंट एक्टिविटी रीनल इंजरी (किडनी फेलियर और डैमेज) से बचाव में सहायक हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

फंगल इंफेक्शन
फंगल संक्रमण से बचने में नारियल तेल मदद कर सकता है। कहा जाता है कि कैंडिडा (एक प्रकार का फंगस ) संक्रमण से बचाव के लिए नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल नारियल तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो फंगल संक्रमण से त्वचा की रक्षा कर सकते हैं।

वायरस इन्फेक्शन की रोकथाम में सहयोगी
नारियल तेल का उपयोग वायरस इंफेक्शन से बचने के लिए किया जाता है, क्योंकि वर्जिन नारियल तेल में मौजूद फ्लोरिक एसिड और मोनोग्लिसराइड मोनोलोरिन एंटीवायरस गुण प्रदर्शित करते हैं।

बालों में नारियल तेल के फायदे
बालों में नारियल तेल लगाने से आपके बाल मोटे होते हैं। यह डैमेज बालों को ठीक करने और उन्हें नर्म बनाने के साथ साथ खूबसूरत भी बनाता है। बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बाल झड़ने बंद हो जाते हैं।

नोट – जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। इन सुझावों पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440